मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल का बड़ा बयान, 29 लोकसभा सीट पर जीत का किया दावा, कांग्रेस को लेकर कही यह बात…

जबलपुर : मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने शनिवार को जबलपुर पहुंचे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अब मध्यप्रदेश के चुनाव में अपने केंद्रीय मंत्री को ही क्यों न उतार दे। इस बार 29 की 29 लोकसभा सीट बीजेपी जीत रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता, हर नेता 24 घंटे चुनाव की तैयारी में रहता है और इस बार 28 नहीं 29 सीट बीजेपी लोकसभा की जीत रही है।

राहुल को कोई गंभीरता से नहीं लेता

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी पशुपालन मंत्री लखन सिंह पटेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है। इसकी वजह यह है कि ठंड में जब लोग गर्म कपड़े पहनकर घूम रहे हैं तो राहुल पहलवान बने हुए हैं।

इंडी गठबंधन को लेकर कही यह बात

वहीं इंडी गठबंधन टूटने को लेकर मंत्री लखन पटेल ने कहा कि जब स्वार्थ टकराते हैं तो फिर कोई भी गठबंधन नहीं टिकता है और यही हाल इंडी गठबंधन का हुआ है। हाल ही में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस ने अयोध्या जाने का न्यौता ठुकरा दिया था। इस पर पशुपालन मंत्री ने कहा कि भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराने को लेकर कांग्रेस अब हमेशा पछताते रहेगी।

Leave a Reply